Ashta News

डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय फैलोशिप सम्मान- 2024 से श्री धनवाल दिल्ली में होंगे अलंकृत।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली ने ,बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान- 2024 ,मध्य प्रदेश का सीहोर जिला के आष्टा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं म.प्र. अजाक्स भोपाल संभाग के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल को, सम्मानित करने का निर्णय लिया।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सोहनपाल सुमनाक्षर ,प्रदेश महासचिव डाॅ.आर.सी. चांगेसिया एवम् केंद्रीय मंत्री ,पूर्व राज्यपाल , सांसद आदि के सानिध्य में ,दिनांक 8 -9 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में ,देश-विदेश की महान हस्तियां, साहित्यकार, लेखक व समाजसेवी तथा कई केंद्रीय जन प्रतिनिधियो की उपस्थिति में बंशीलाल धनवाल को डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय फैलोशिप सम्मान- 2024 से, सम्मानित करेंगे।

श्री धनवाल का नाम उक्त सम्मान के लिए चयनित होने पर, मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष जे.एन. कांसोटिया जी वरिष्ठ (आई.ए.एस.) , एवं कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष सी.एस. धुर्वे ,प्रांतीय महासचिव इंजीनियर एस.एल. सूर्यवंशी , इंजीनियर ए.आर. सिंह ,जी.एल. गुहाटिया ,गौतम पाटिल ,प्रांतीय सचिव इंजीनियर एम.सी. अहिरवार ,कोषाध्यक्ष डॉक्टर मथुरा प्रसाद अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग ,आर.के. वर्मा ,महिला मोर्चा की प्रांताध्यक्ष श्रीमती निर्मला पाटिल , भोपाल जिला अध्यक्ष विनोद कुमार वट्टी , सीहोर जिला अध्यक्ष एच.एस. निमजे , राजगढ़ जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा ,रायसेन जिला अध्यक्ष जी.एल. बरगले ,विदिशा जिला अध्यक्ष ,संभागीय पदाधिकारी आर.के. बांगरे , श्रीमती एम.एल्दा. तिर्की ,आर सी. गोयल ,दिनेश गहरवाल ,रमेश कटारे , गोपाल कटारे ,मोहन जादम ,अनोखीलाल बगाना , विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत , बीआरसी तरुण कुमार बैरागी ,सीताराम वर्मा ,सुरेश कुमार परमार ,कमल सिंह चौहान ,भगवती प्रसाद दुबे ,मुकेश चित्तौड़ा , अनिल श्रीवास्तव , कैलाश पांचाल , एम.के. शर्मा , पी.सी. मुंदडा ,ललित झवर ,वीरेंद्र कुमार जैन ,संजय कुमार जैन ,रमेश चंद्र विश्वकर्मा ,श्रवण कुमार झाॅ ,श्रीराम झाला , कमल कुमार उमट , रमेश चंद्र मेहता , इकबाल खान ,सुखदेव गोड़ आदि अन्य सेंकड़ों शुभचिंतक साथियों ने श्री धनवाल को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार माना।

उक्त जानकारी भोपाल अजाक्स के संभागीय महासचिव अशोक बेन ने प्रेस को दी।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!