Ashta News

आष्टा नगर मंडल के बूथ क्र 194 पर मनाई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलजी की जन्मजयंती

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिला भाजपा एवं नगर भाजपा के निर्देश अनुसार आज 25 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई । भारतीय जनता पार्टी आष्टा नगर मंडल के बूथ क्र 194 पर आज बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार के नेतृत्व में अटलजी की जन्मजयंती मनाई गई।

बूथ पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष बूथ के वरिष्ठ सदस्य लोकतंत्र सेनानी श्री लीलाधर जी वशिष्ठ के मुख्य आतिथ्य में अटलजी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उक्त कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्य सुशील संचेती, मनोहर भोजवानी,राधेश्याम अलेरिया,दुलीचंद कुशवाह,मनोहर बैरागी,सहित अन्य सभी बूथ के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार ने किया एवं आभार मनोहर भोजवानी ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!