पतंग उड़ाकर, तिल के लडडू से मनाया मकर संक्रांति पर्व
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा – भारतीय जनता पार्टी एवं उसके बडे बडे नेता बाबा साहब अंबेडकर का मजाक उडा रहे हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह संवैधानिक पद् पर आसीन होकर पवित्र स्थान संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मजाक उडा रहे हैं। देश का संविधान एवं लौकतंत्र दोनो संकट में हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए सडको पर आकर आंदोलन कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टीं नीत गठबंधन देश के किसान, मजदूर वर्गं के प्रति उदासीन हैं। देश का किसान अपनी जायज मांगो को लेकर पिछले कई वर्षो से आंदोलन कर रहा हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो अब देश के कृषि मंत्री हैं।

मध्यप्रदेश के किसानो से झूठ बोलकर उन्हे 2700 रूपये गेहूॅ के दाम व धान के 3100 रूपये प्रति क्विंटल दाम देने की झूठी घोषणा की जो आज तक पूरी नही हुई हैं। प्रदेश का 80 प्रतिशत किसान कर्ज में हैं। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार केवल फोटो विज्यूल सरकार बन कर रह गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस किसानो के दर्द को बार बार उठा रही हैं, परंतु प्रदेश के किसानो की पीडा प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार नही सुन रही हैं। न्यूनतम समर्थंन मूल्य की किसानो की मांग जायज हैं। जिसे माना जाना चाहिए। कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के किसानो के ऋण माफी की योजना चलाई थी इस योजना को भाजपा सरकार ने अधूरी छोड दी। फिर से चालू करने की मैं प्रदेश एवं केन्द्र के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हॅू। देश का किसान अपनी मांगो को लेकर मरने पर मजबूर हो रहा हैं। उक्त आशय के उद्गार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व नगरपालिका एवं सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार के आवास पर आष्टा प्रवास के दौरान पत्रकारो से चर्चा करते हुए व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देश का संविधान खतरे में हैं। मजदूर, किसान, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा हैं। कांग्रेस देश के संविधान एवं लौकतंत्र की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी 27 जनवरी को डॉ अम्बेडकर नगर महू में राहुल गांधी जी की संविधान बचाओ सभा में सभी कांग्रेसजनो से सम्मिलत होने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मकर संक्राती की सभी को शुभकामनाऐं देते हुए पतंग उड़ाकर कहा की सनातन संस्कृति तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आज स्थिति परिवर्तन का दिन है। हम लोगों ने आज अभी यही पतंग उड़ाई, तिल के लड्डू खाए, खिलाए यह सब प्रेम के वातावरण हेतु कर मकर संक्रांति की पूजा कर रहे। हम ढोंगी नहीं है, ऐसा करना हमारा कर्म एवं धर्म है। इस अवसर पर विधायक विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, वरिष्ठ पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिफर्जुरहमान भैया मिया, ए आई सी सी मेंबर हरपाल सिंह ठाकुर, पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र शौभाखेडी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह वर्मा, मोहन सिंह अजनोदिया, रमेश मुकाती, कमल सेठ, एच.आर. परमाल, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान, सौभाल सिंह ठाकुर मुगली, सौभाल सिंह ठाकुर बागैर, लोकेन्द्र बनवट, पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी,महेन्द्र टीपाखेडी, घनश्याम जांगडा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व जनपद सदस्य मेहरवान सिंह मूंदीखेडी, नईमउद्दीन, तौसीफउद्दीन, फैजउद्दीन, धर्मेन्द्र मेमदाखेडी, चंदर सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट,अमित पटेल, संदीप ठाकुर हाजीपुर, मसूद भाई, कलीमउद्दीन, सुनिल प्रगति, रसीद नेताजी, आत्माराम परमार, नबाब बेरी, चेतन सिंह सेमलीबारी, रामचरण दवारिया, पप्पू वर्मा मैना, बंशीलाल बांबे, शंकर सक्सेना, बन्ने खॉ मंसूरी, अतीक बारी, डॉक्टर एजाज खान,मुकेश सौलंकी, वीरेन्द्र परमार, अभिषेक सुराणा, पल्लव प्रगति, पंकज मुकाती, मनमोहन परमार, शंकर बोडाना, राजाराम गोरिया, नफीस शाह, शादाब खान, हनीफ बारी, साईद राईन, अल्फेज शेख, मुसेफ कुरैशी कार्यआदि मौजूद थे।


