रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला में,अपनी सांसद निधि से प्रदत्त 5 लाख रुपये से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,सर्वप्रथम भगवान श्री जगदीश के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्वलित कर,समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम बागवाला, समिति अध्यक्ष जगदीश पटेल ने मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया।

समाज जनों द्वारा दिग्विजय सिंह जी का साफा बांधकर, एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।तदुपरांत श्री दिग्विजय सिंह ने उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए,शिक्षा, खासकर महिला शिक्षा पर बल देते हुए,कहा कि खाती समाज बहुत मेहनतकश, ईमानदार,समाज है,समाज मे संपन्नता भी है,किंतु महंगी शादियां,मृत्युभोज पर फिजूल खर्ची हो जाती है,इसे कम किया जावे,दिग्विजय सिंह जी ने,अपनी माताजी के मृत्यु उपरांत मृत्युभोज न करने का भी उदाहरण दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने खाती समाज मे दहेज प्रथा न होने पर प्रसंशा भी की। कार्यक्रम में आष्टा के लोकप्रिय विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा की महती उपस्थिती रही।विधायक सी गोपालसिंह इंजीनियर एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा को भी साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ,पूर्व विधायक श्री शैलेन्द्र पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष बिलावलिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र देथलिया,हरिद्वार धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश जी पटेल देवास,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी राऊ, पूर्व पार्षद इंदौर नगरनिगम माखन पटवारी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश मुनीम बिजलपुर, काँग्रेस नेता ब्रजेश पटेल इछावर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनपसिंह पटेल,महेश बावड़ीखेड़ा,महेंद्र कुमार पटेल,स्थानीय समिति के संचालक देवनारायण पटेल,महेश करमोदिया,नाथूसिंह,विक्रम सिंह अजनोंदिया,

वर्मा महेश चौधरी, देवीप्रसाद वर्मा,डॉ, रतनसिंह जामलिया,महेशकुमार वर्मा, राधेश्याम वर्मा दादू, मनोहर लाल वर्मा,ललित पटेल,अरविंद करमोदिया,ठाकुरप्रसाद वर्मा, एडवोकेट भूपेश जामलिया, एडवोकेट रवि वर्मा, अनारसिंह वर्मा, अनूपसिंह वर्मा, तेजसिंह जावरिया,शिवनारायण जावरिया काका,मदनलाल पटेल,गलतान सिंह वर्मा, एवं अन्य सेकड़ो समाज जन उपस्थित रहे,कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट बी,एस, वर्मा ने एवं आभार डी, पी,वर्मा ने व्यक्त किया।

