अपराध क्रमांक 338/14 धारा 363,366,376,511 भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

थाना जावर पुलिस द्वारा धारा 173(8) जाफौ मे 11 वर्षो से फरार 1000 रुपए की इनामी आरोपिया को गिरफ्तार करने मे की सफलता प्राप्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

घटना क्रम – दिनाँक 24.11.14 को बरछापुरा निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावर में दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 338/14 धारा 363,366,376,511 भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस द्वारा कार्यवाही – अपराध मे 11 वर्षो से फरार आरोपिया कि गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति सुनीता रावत एवं एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान कर आरोपिया को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि बीरमलाल वर्मा, आर 624 मनोज जाट , मआर 330 निकिता शिर्के एंव थाना जावर पुलिस का सराहनीय योगदान रहा है ।

