Ashta News

नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद प्रजापति ने संभाला आष्टा नगर पालिका का पदभार

हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए उन्होंने विकास और स्वच्छता को बताया प्राथमिक लक्ष्य।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर पालिका परिषद आष्टा में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) विनोद प्रजापति ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री प्रजापति ने कहा कि उन्हें आष्टा जैसे ऐतिहासिक और विकासशील आष्टा नगर में कार्य करने का अवसर पाकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

श्री प्रजापति इससे पूर्व सोसर, पिपरिया, भेरूंदा तथा जिला मुख्यालय सीहोर में भी सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। वे प्रशासनिक अनुभव के साथ विकास कार्यों के प्रति भी प्रतिबद्ध माने जाते हैं।नवागत सीएमओ ने बताया कि वे नगर में साफ-सफाई, आधारभूत विकास कार्यों में तीव्रता, एवं आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पालिका से संबंधित समस्त कार्य नियमों के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराए जाएंगे।

तीर्थराज बद्रीनाथ धाम का विहंगम दृश्य

श्री प्रजापति ने यह भी आश्वस्त किया कि जनता की शिकायतों का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही वे नगर में स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।नवीन ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ श्री प्रजापति ने आह्वान किया कि नगर के विकास में जनभागीदारी और पारदर्शिता को साथ लेकर चलेंगे।नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अपेक्षा हे कि पूर्व से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को सतत् बिना भेदभाव पूर्ण तरीके से अंजाम दिया जाए।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!