रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा। अशासकीय संस्था माॅडर्न पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, आष्टा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 29वीं जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। यह प्रतियोगिता 5 नवम्बर 2025 को सीहोर में आयोजित की गई, जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने रोबोटिक एवं सेंसर बेस्ड चलित मॉडल प्रस्तुत किए।संस्था के होनहार छात्रों में आयर्न परमार ने एज डिटेक्टर रोबोट्स मॉडल बनाकर प्रथम पुरस्कार, यश सेन ने ह्यूमन फॉलोविंग रोबोट मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय पुरस्कार, तथा रोनक मेवाड़ा ने स्मार्ट सेंसर गॉग्ल्स (चश्मा) मॉडल बनाकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक मंडल, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक श्री एस.एल. परमार, श्री के.एल. परमार, श्री बी.एस. ठाकुर, समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, एवं शिक्षकगण बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, संदीप ठाकुर, निर्मला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, अंजु नावड़े, नीता सक्सेना, ईशा जैन, पायल ठाकुर, पूजा ठाकुर, सना अली, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, विधि चौहान, आयुषी जैन, लक्ष्मी चौरसिया, ज्योति राजपूत आदि उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा दी।

