Ashta News

सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज आष्टा की बैठक संपन्न,छात्रावास के निर्माण एवं विकास हेतु बनी कार्य योजना

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा । श्री राम सेंधव राजपूत समाज छात्रावास आष्टा पर आज सेंधव समाज की एक वृहद बैठक सम्पन्न हुई । आयोजित बैठक में सेंधव समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति एवं छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर शोभा खेड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जिसमें छात्रावास विकास हेतु अनेक योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया एवं आये सुझावों के अनुसार कार्य योजना बनाई गई ।बैठक में डॉ रतनसिंह ठाकुर,भोलूसिंह ठाकुर,जितेन्द्रसिंह ठाकुर सहित अन्य समाज बंधुओं ने आदि ने अपने अनुभवों के आधार पर छात्रावास निर्माण हेतु अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए । बैठक में आये सभी सुझावों के आधार पर सभी ने एक राय होकर छात्रावास के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य योजना बनाने एवं निर्माण कार्य शुरू करने करने पर सहमति जताई।

बैठक में सभी ने सेंधव समाज मेसमाजिक विकास हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में यथाशक्ति कार्य कर युवाओ को प्रेरित कर आगे लाने हेतु ठोस प्रयास करने का आव्हान किया गया । बैठक में श्री सेंधव राजपूत धर्मशाला की नवीन कार्यसमिति का गठन किया गया ।

जिसमें जीवनसिंह ठाकुर शोभाखेड़ी को अध्यक्ष बनाया गया एवं समाज के राजेन्द्रसिंह अरनिया राम,डॉ रतनसिंह ठाकुर बमुलिया भाटी,विश्राम सिंह ठाकुर गवाखेड़ा,धीरजसिंह ठाकुर परोलिया,गजराजसिंह, चंदरसिंह ठाकुर गवाखेड़ा को समिति में अन्य पदों पर नियुक्त किया गया बैठक का संचालन कमलसिंह अध्यापक द्वारा किया गया ।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!