रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष श्री जितेंद्र लटेरिया तथा पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी का खातेगांव जाते समय आष्टा में अल्प समय के लिए भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री सुरेश परमार के निवास पर आगमन हुआ।उनके स्वागत के लिए नगर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नगर भाजपा अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया के नेतृत्व में अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, महामंत्री मोहित सोनी, उपाध्यक्ष सुरेश परमार, नरेंद्र ठाकुर, जुगलकिशोर मालवीय, राजू भाई पवार, अनिल धनगर, सुरेश जैन, राधेश्याम अलेरिया, हरदेव मेवाड़ा, मनोहर बैरागी, सुरेश जैन सनी रॉबर्ट, संतोष विश्वकर्मा, निखिल गोस्वामी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभवों से लाभान्वित होने की इच्छा व्यक्त की।संक्षिप्त मुलाकात के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

