Ashta News

मेवाड़ा समाज के नरेन्द्रसिंह मेवाड़ा बने डिप्टी कलेक्टर“नरेन्द्र मेवाड़ा ने समाज का मान बढ़ाया है” – रायसिंह मेवाड़ा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा।आज का दिन केवल मेवाड़ा समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण आष्टा अंचल के लिए गौरव का विषय है। यह पहली बार हुआ है कि अंचल से किसी युवक ने इतनी प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की हो। नरेन्द्रसिंह मेवाड़ा के डिप्टी कलेक्टर बनने से समाज का सम्मान और भी ऊँचा हुआ है तथा समाज के युवा वर्ग को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने यह विचार अपने निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। यह सम्मान समारोह समाज के नगर अध्यक्ष शिवनारायण मेवाड़ा मामा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

ज्ञात रहे कि नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर नरेन्द्रसिंह मेवाड़ा समीपस्थ ग्राम दलपतपुरा के निवासी हैं और वरिष्ठ शिक्षक मनोहरसिंह मेवाड़ा के सुपुत्र हैं।कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नरेन्द्र मेवाड़ा को पुष्पमाला पहनाकर और साफ़ा बाँधकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि —“यह उपलब्धि माता-पिता के संस्कारों और नरेन्द्र के निरंतर परिश्रम का परिणाम है। समाज के युवाओं को अपने माता-पिता के संस्कारों को अपनाते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

”समाज के नगर अध्यक्ष शिवनारायण मेवाड़ा ने जानकारी दी कि समाज के किसी भी युवक ने आज तक इतना बड़ा पद प्राप्त नहीं किया है, यह समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि आष्टा तहसील के गौरव नरेन्द्र मेवाड़ा पूर्व में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत शुजालपुर) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और अब डिप्टी कलेक्टर के पद पर आसीन हुए हैं।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समाजजन:शिवनारायण पटेल, रायसिंह मेवाड़ा, मेहरवानसिंह मेवाड़ा, दशरथसिंह राजपूत, भंवरजी मेवाड़ा, श्रीमल मेवाड़ा, नानूराम मेवाड़ा, डी.एस. मेवाड़ा, अजबसिंह राजपूत, देवीसिंह मेवाड़ा, पूर्व पार्षद भगवतसिंह मेवाड़ा, हरदेव मेवाड़ा, दिलीपसिंह मेवाड़ा, रतनसिंह मेवाड़ा, लक्ष्मीनारायण मेवाड़ा, गुलाबसिंह मेवाड़ा, नरेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!