Ashta News

डिप्टी कलेक्टर बने नरेंद्र सिंह मेवाडा का स्वागत बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत द्वारा किया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के की प्रतिष्ठित परीक्षा में ग्राम दलपतपुर निवासी हाल मुकाम बजरंग कॉलोनी आष्टा निवासी मनोहर सिंह राजपूत के सुपुत्र श्री नरेंद्र सिंह मेवाडा ने 14वां स्थान प्राप्त कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है नरेंद्र सिंह ने लगातार लोक सेवा आयोग की पांच परीक्षा वर्ष 2019 से 2023 तक उत्तीर्ण की उन्हें प्रथम प्रयास एवं दूसरे प्रयास में साक्षात्कार पहुंचने के बाद भी फाइनल पद प्राप्त नहीं हुआ था । वर्ष 2021 की आयोग की परीक्षा में आप जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर चयनित होकर वर्तमान में सुजालपुर जनपद पंचायत में अपनी सेवा दे रहे थे किंतु अपनी में कड़ी मेहनत के बाद अपने 2023 में की लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 14वां स्थान प्राप्त का डिप्टी कलेक्टर बने इस अवसर पर उनके निवास पर अजब सिंह राजपूत बीआरसीसी आष्टा ,शैलेंद्र राजपूत ,जीवन सिंह मंडलोई जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीहोर मेहरबान सिंह मेवाड़ा सरपंच मूंदी खेड़ी अनार सिंह सरपंच हीरापुर , राकेश सिंह हाडा सीहोर जीवन सिंह डूका राम सिंह राजपूत,आदि समाज जनों ने साफा बांधकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!