Ashta News

डॉ.राजकुमार मालवीय, प्रदेश कार्यालय प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने आष्‍टा विधानसभा के हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फार्म जमा किया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ केे प्रदेश कार्यालय प्रभारी *डॉ. राजकुमार मालवीय* ने आज 26 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, एवं ग्रामीणों के साथ *गीतांजलि गार्डन* से रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में *विधानसभा नामांकन फार्म* जमा किया।

प्रमुख रूप से डॉ. मालवीय के साथ वयोवृद्ध भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बोरखेड़ा, कबीर आश्रम के महंत आत्माराम साहेब, बलाई समाज प्रमुख बापूलाल, भाजपा जावर नगर मंडल संयोजक कुमेर सिंह, समाजसेवी श्वेता मेहरोलिया, मांगीलाल सरपंच, पूर्व जनपद सदस्य मेहरबान सिंह पिपलिया, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष शंकरलाल विश्वकर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री राम परमार, युवा मोर्चा भाजपा नेता अर्जुन सिंह जसमत, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सारसिया, किशन सरपंच, दरयाव सिंह पंच, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल तिवारी, गायत्री, बहन रेखा, सोनम, संयम कुमार जैन, बाबूलाल मालवीय, मीना जंजाले, बहन आरती, अर्जुन सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, सुनील मालवीय, दीपक गुणवान, अनिल बड़गुर्जर, हेमराज मालवीय, अजय दीक्षित एवं भारी संख्या में युवा, वरिष्ठ जन, मातृशक्ति मौजूद रहे।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!