Ashta News

उपाध्याय दंपति तीर्थ यात्रा पर रवाना,मित्रों,संगठनों ने किया स्वागत।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी आष्टा ।

सिविल अस्पताल में पदस्थ नेत्र ईकाई के पूर्व प्रमुख डॉ अतुल उपाध्याय आज सेवानिवृत्त होने के बाद सापत्नि तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए।

तीर्थ यात्रा पर रवाना होने के पूर्व डॉ अतुल उपाध्याय का सिविल अस्पताल में श्री श्वेताम्बर जैन समाज के विनीत सिंगी,लोकेन्द्र बनवट,सुशील संचेती, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी ने उपाध्याय का साफा बांध कर पुष्पमाला पहना कर स्वागत सम्मान कर यात्रा साआनंद सम्पन्न हो कि कामना की।

इस अवसर पर पंडित संतोष शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा हरि नारायण शर्मा राजेश शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील सचेती, कांग्रेस नेता विनीत सिंगी,जितेंद्र दसोन्दी,इंदरसिंह ठाकुर,सुरेश सेन,प्रकाश परसाई,डॉ कैलाश शर्मा, पंडित रामू शर्मा, नवीन शर्मा, धनंजय जाट,उत्तम नारायण तिवारी, सतीश विरथरे, गोविंद शर्मा, संजय दीक्षित आदि ने स्वागत सम्मान किया।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!