Ashta News

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेंगा प्रोत्साहन – विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर सेवा पखवाड़ा अभियान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के *उभरते* हुए खिलाड़ी महेन्द्र वर्मा का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सम्मान किया और कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नही आने दी जाएंगी।

वर्तमान में खेलों का बहुत महत्व है। खेलों से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है, बल्कि खेलों से उसका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। शासन द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए शासकीय सेवाओं में भी विशेष कोटा निर्धारित किया गया है। विधायक ने विशेषकर युवाओं का आव्हान किया कि वो खेलों के क्षेत्र में आगे आएं आष्टा विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएंगा। म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में सी.एम. राइज़ स्कूल आष्टा के छात्र महेन्द्र वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। महेन्द्र शीघ्र ही राज्य स्तरीय ग्रीकोरोमन कुश्ती प्रतियोगिता में भी सहभागिता करेंगे।

सी.एम. राइज़ विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूंबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देना एवं नागरिकों में स्वच्छता सेवा और सामुदायिक उत्तर दायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान के अंतर्गत जन सामान्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’’ तथा ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ की भावना को मजबूत बनाना है। विकसित भारत थीम पर विद्यालय में चित्रकलां, वादविवाद, निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी और ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महेन्द्र वर्मा को राज्य स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त होने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, प्राचार्य सितवत खान, अकादमिक समन्वयक डी.एस. मांडवा, खेल शिक्षिका सुनंदा वर्मा एवं विद्यालय के शिक्षकों अंत्येश धारवां, असमा खानम, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, भूपेन्द्र सिंह, पवन कुमार राया, मनोज कर्मोदिया, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, जितेन्द्र धनवाल, एस.के. सिंगारिया और राजेश राठौर ने बधाई दी।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!