आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर ने सिद्धिकगंज मंडल के विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया एवं अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं विकास कार्यों की ग्रामीणों से चर्चा की सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा ग्राम आरोलिया, लसुड़िया पार से जनसंपर्क की शुरुआत की इसके बाद ग्राम खजुरिया कसम बालाखेड़ा नीलबड़ बंदरिया डाल होते हुए लाखीया गाजना कुरली ऊरली में जनसंपर्क कर उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित किया अपने उद्बोधन में भाजपा प्रत्याशी गोपाल इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विगत वर्षों में जो को विकास की गंगा बहाई है वहा अविस्मरणीय है पहले की सरकार और अबकी सरकार में फर्क है

लाड़ली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना सभी को सम्मान मिल रहा है किसानों को सम्मान निधी मिल रही हैं जन सम्पर्क यात्रा नांजी पुरा कोडक पुरा अमरपुरा गुराड़िया खुर्द आमला मंजू गुराड़िया कला पारदी खेड़ी में विश्राम किया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू गुणवान सिध्धिकगंज मंडल अध्यक्ष प्रताप जाट

जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह आष्टा मंडल अध्यक्ष सुनील परमार वीरेंद्र सिंह भाटी भाजयुमो जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर महामंत्री नरेंद्र सिंह तुलसी राम सेठ बाबूलाल सरपंच भेरू सिंह दरबार राम सिंह सरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर यश पाल सिंह सवाई सिंह ठाकुर प्रदीप सिंह पटाडा आदि उपस्थित थे।


