Ashta News

शंकर मंदिर रोड़ पर बनेगा व्यवस्थित शाॅपिंग काॅम्पलेक्स

विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगरपालिका द्वारा अपनी आय में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 04 फायर स्टेशन के समीप शंकर मंदिर रोड़ पर शाॅपिंग काॅम्पलेक्स निर्माण कार्य का निर्णय परिषद की सर्वसम्मति से लिया था, जिसका आज भूमिपूजन होने जा रहा है। निश्चित ही शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के निर्माण होने से निकाय को आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने में मदद मिलेगी।

वहीं अनेक नागरिक जन अपने रोजगार से लग सकेंगे।इस आशय के विचार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वार्ड क्रमांक 4 शंकर मंदिर रोड़ पर बनने वाले शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। शाॅपिंग काम्पलेक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,

सीएमओ राजेश सक्सेना, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, वार्ड पार्षद हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम के विशेष आतिथ्य में पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका के पास जितना खर्चा है उतनी आमदनी नही है, ऐसे में नगरपालिका का आमदनी बढ़ाने के लिए नगरीय क्षैत्र में स्थित शासकीय भूमियों का शासन की मदद से उपयोग कर शाॅपिंग काॅम्पलेक्सों का निर्माण किया जाना नगरपालिका हित में एवं नगर हित में आवश्यक है।

शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के बनने से जहां नगरपालिका की आय बढ़ेगी, वहीं कई नागरिकों को नया व्यापार मिलेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने बताया कि शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण लगभग 87 लाख 62 हजार रूपये की लागत से पूर्ण होगा।भूमिपूजन अवसर पर पार्षदगण कमलेश जैन, डाॅ. सलीम खान, रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, अरशद अली, कुमेरसिंह मिट्ठूपुरा सरकार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पूर्व पार्षद आनंद जैन, उपयंत्री पी.के. साहू, महेन्द्रसिंह गऊखेड़ी, रूपाली चैरसिया, सीमा गंगवाल, सलीम ठेकेदार, लखन पाटीदार, राजू चैरसिया, फारूख खां, आरिस अली, अफसर खान, उबेसुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Solverwp- WordPress Theme and Plugin

error: Content is protected !!